Top News
कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव की तैयारी: CM पहुंचे जायजा लेने, सरस मेला कल से, 19 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। 9 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। 9 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ अब 2 दिसंबर से कई कार्यक्रमों का आगाज होगा।
CM ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में कुरुक्षेत्र में कहा था कि कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार उनके संकल्प को पूरा करने में लगी है। पीएम मोदी भी महोत्सव में एक दिन ऑनलाइन जुड़ सकते है। वर्ष 2021 से पहले ही 3 लाख 50 हजार लोग सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जुड़ चुके हैं। 21 नवंबर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अब तक 55 हजार से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतियोगिता 8 दिसंबर तक चलेगी।
कल से शिल्प मेला
मुख्यमंत्री ने गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 से 19 दिसंबर तक शिल्प एवं सरस मेला चलेगा। 9 से 14 दिसंबर तक भव्य गीता महाआरती का आयोजन होगा। 12 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन और सभी जिलों में 12 से 14 दिसंबर तक गीता जयंती आयोजित की जाएगी। 13 दिसंबर को हरियाणा के अनेक महाविद्यालयों में गीता संसद का आयोजन होगा।
वैश्विक गीता पाठ 14 को
CM मनोहर लाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर गीता जयंती के दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 75 स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर 11 सौ विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा। इसमें 55 हजार विद्यार्थी और देश-विदेश से लाखों गीता प्रेमी ऑनलाइन जुड़ेंगे।
21 प्रस्तर मूर्तिंयों का निर्माण
गीता जयंती महोत्सव में इस बार 75 अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार कैनवस चित्रों का निर्माण करेंगे। इसके साथ महाभारत एवं गीता विषय पर 21 प्रस्तर मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। कुरुक्षेत्र के 75 तीर्थों पर 15 अगस्त 2023 तक विकास कार्य कराए जाएंगे। गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में 1363 लाख की लागत से निर्मित भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप 40 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा।
Top News
ITBP सब इंस्पेक्टर के खाते से 2.59 लाख उड़ाए: हिमाचल से लौटते समय बस में चोरी हुआ ATM कार्ड और मोबाइल; एक चूक से पकड़ा गया बदमाश
सब इंस्पेक्टर हिमाचल के रहने वाले है और रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित आईटीबीपी के कैंप में तैनात है। रेवाड़ी बस स्टैंड चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा के रेवाड़ी में ITBP में तैनात सब इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन व ATM कार्ड चोरी कर उनके खाते से 2 लाख 59 हजार रुपए साफ कर दिए। सब इंस्पेक्टर हिमाचल के रहने वाले है और रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित आईटीबीपी के कैंप में तैनात है। रेवाड़ी बस स्टैंड चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल के अवैरी बैजनाथ निवासी रमेश चंद ITBP में रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित कैंप में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। रमेश चंद ने बताया कि कुछ समय पहले वह छुट्टी पर घर गए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वह ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए 28 दिसंबर को रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंचे थे। बस स्टैंड से जाटूसाना जाने के लिए बस में सवार होते समय किसी ने भीड़ में उनका एटीएम व मोबाइल चोरी कर लिया। उसके बाद मोबाइल व एटीएम के जरिए ही खाते से 259000 हजार रुपए निकाल लिए।
जांच करने पर आरोपी की पहचान जाटव मोहल्ला रामपुरा निवासी लोकेश पालिया के रूप में हुई। जिसमें 20200 रुपए अपने अकाउंट में ड्रांसफर किए जबकि एक लाख रुपए खाते से निकाले गए। बाकी लेनदेन पेटीएम से किया गया। पूरी जानकारी हासिल करने के बाद रमेश चंद ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लोकेश पालिया की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने लोकेश के घर दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला। बस स्टैंड चौकी पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Top News
पानीपत में रोका बाल विवाह: लड़का और लड़की दोनों थे नाबालिग, शपथ पत्र लेकर फिलहाल रोकी गई शादी
लड़का व लड़की दोनों के स्कूली दस्तावेजों की जांच की गई तो लड़की की उम्र 16 साल व लड़के की उम्र 19 साल पाई गई। दोनों ही अभी शादी के योग्य नहीं थे। परिवार वालों से शपथ पत्र लेकर फिलहाल इस शादी को रोक दिया गया है।
हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बाल विवाह रुकवाया है। अधिकारी ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को किया। लड़का व लड़की दोनों के स्कूली दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें लड़की की उम्र 16 साल व लड़के की उम्र 19 साल पाई गई। दोनों ही अभी शादी के योग्य नहीं थे। परिवार वालों से शपथ पत्र लेकर फिलहाल इस शादी को रोक दिया गया है। दोनों पक्षों से शपथ पत्र लेकर फिलहाल शादी पर रोक लगा दी है। वहीं 4 जनवरी को कोर्ट खुलने के बाद मामला कोट के संज्ञान में लाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के अनुसार
जानकारी देते हुए बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई की गांव नवादा पार में एक नाबालिग लड़की की शादी होनी है। सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां जाकर लड़की पक्ष से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लड़की के सभी दस्तावेज चेक किए गए। लड़की के स्कूल के दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि मार्च 2005 की मिली। यानी दस्तावेजों के आधार पर लड़की अभी महज 16 साल की थी। इसके बाद लड़के पक्ष को फोन पर बात कर अपने कार्यालय बुलाया। जहां लड़का पक्ष मौजूद हुआ और लड़के के दस्तावेजों को चेक किया गया, जिसमें लड़का भी नाबालिग पाया गया। लड़के की उम्र दस्तावेजों के आधार पर 19 साल थी।
इन कारणों से हो रही थी बाल विवाह
लड़की के पिता ने बताया कि वह पेशे से श्रमिक हैं। यह अपनी बेटी की शादी गरीबी और अज्ञानता के चलते कर रहे थे। साथ ही वह खुद हार्ट पेशेंट है, उनकी तमन्ना थी कि उनके जीते जी उनकी बेटी की शादी हो जाए। वही लड़के पक्ष से लड़के का कहना है कि उसकी चार बड़ी बहने हैं, जो कि चारों विवाहित हैं। तीन भाई व एक छोटी बहन है। अब घर में कोई रोटी बनाने वाला नहीं था, क्योंकि मां की तबीयत सही नहीं रहती है। इसी के चलते वह शादी कर रहा था।
Top News
बालिग हूं, मेरी मर्जी जहां जाऊं: थाने में युवक संग जाने को अड़ी 19 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले गई थी साथ
युवती ने पुलिस से साफ कह दिया कि वह युवक के साथ ही जाएगी। पुलिस और परिजनों के सामझाने पर वह नहीं मानी। छात्रा ने परिजनों की सब दलीलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मैं बालिग हूं, मेरी मर्जी जहां जाऊं।
हरियाणा के रोहतक के जिले में कॉलेज से दो दिन पहले एक युवक संग गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि युवती ने पुलिस से साफ कह दिया कि वह युवक के साथ ही जाएगी। पुलिस और परिजनों के सामझाने पर वह नहीं मानी। छात्रा ने परिजनों की सब दलीलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मैं बालिग हूं, मेरी मर्जी जहां जाऊं।
कॉलेज गई थी प्रवेश पत्र लेने
लाखन माजरा थाना क्षेत्र के एक गांव से छात्रा मंगलवार सुबह कॉलेज के लिए यह कहकर निकली थी कि आगामी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने जा रही हूं। उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोज खबर की।रातभर छात्रा की खोज-खबर करने के बाद बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता ने थाना लाखन माजरा में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा व युवक को वीरवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाना लाया गया। यहां छात्रा ने युवक संग जाने की रट लगा दी।
कोर्ट में होंगे पेश
मामले में थाना लाखन माजरा एसएचओ अब्दुल्ला खान का कहना है कि छात्रा बालिग है। छात्रा व युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां उनके बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक व छात्रा को कोर्ट ले जाने की तैयारी की जा रही है।
-
Top News5 वर्ष पूर्व
आरकेटीसी और अशोक सेल्स के 10 ठिकानों में इनकम टैक्स की दबिश, मची अफरा-तफरी
-
लेख6 वर्ष पूर्व
राणा सांगा के समाधी स्थल की दुर्दशा
-
लेख5 वर्ष पूर्व
योगदर्शन में पांच प्रकार के क्लेश अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष तथा अभिनिवेश।
-
लेख6 वर्ष पूर्व
कबीर दास और मूर्तिपूजा
-
Top News5 वर्ष पूर्व
पुलिस मुठभेड़ पर एसआईटी जांच की मांग पर यूपी सरकार ने दाखिल किया जवाब
-
Top News6 वर्ष पूर्व
सगाई के बाद शादी तोड़ने पर दूल्हा समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज
-
लेख6 वर्ष पूर्व
न्यायात् पथः प्रविचलन्ति पदं न धीरा
-
लेख6 वर्ष पूर्व
हिन्दू हाथ में इस्लाम की तलवार…..