जम्मू कश्मीर
सामुदायिक हॉल का निर्माण कार्य शुरू
जम्मू, 25 अप्रैल com
जम्मू पश्चिम के चौतरफा विकास को ध्यान में रखते हुए बुधवार को भाजपा प्रधान तथा विधायक सत शर्मा ने गोल गुजराल क्षेत्र के वार्ड नम्बर 32 का दौरा कर सामुदायिक हॉल का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस दौरान विधायक के साथ जम्मू नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय लोग तथा राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। यह सामुदायिक हॉल विधायक के निर्वाचन क्षेत्र विकास फंड से 13.50 लाख तथा जम्मू नगर निगम द्वारा 5 लाख के योगदान से बनाया जाएगा।
इस मौके पर सत शर्मा ने कहा कि इस सामुदायिक हॉल का निर्माण कार्य कुछ समय पहले ही शुरू किया गया था, थोड़ा काम कराने के बाद कतिपय कारणों से जम्मू नगर निगम ने यह कार्य बंद कर दिया और सामुदायिक हाल का काम बीच में ही लटक गया। उन्होंने कहा कि अब तेज़ी से इस सामुदायिक हाल को पूरा कर यहां के स्थानीय लोगों को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस वार्ड के अलावा वार्ड नम्बर 30, 31, 40, 41 तथा इनके साथ लगते क्षेत्रों के लोगों की भी मांग थी कि इस सामुदायिक हाल को जल्द से जल्द पूरा किया जाए जो कि अब कुछ ही समय में पूरा हो जाएगा। इस दौरान सत शर्मा ने कहा कि राज्य का चौतरफा विकास ही सरकार का मूल मंत्र है तथा हम इसी मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान अयोध्या गुप्ता मंडल प्रधान जीत अंगराल, राजेश गुप्ता, सत पाल समेत अन्य गनमाणय लोग मौजूद थे।
चौथा खंबा न्यूज़.
Top News
जम्मू कश्मीर : पुंछ की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान कर रहा गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही करारा जवाब
–इस दौरान पाकिस्तान सेना ने सेक्टर स्थित भारतीय चौकियों पर भी भारी गोलीबारी कर रहा है


पुंछ,(नसीब सैनी)।
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और जम्मू संभाग की नियंत्रण रेखा पर उसने सोमवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दे रही है।

सोमवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने जिले के मनकोट सेक्टर में बसे रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर गोले दागना शुरू कर दिया है। इस दौरान पाकिस्तान सेना ने सेक्टर स्थित भारतीय चौकियों पर भी भारी गोलीबारी कर रहा है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों तरफ से फिलहाल गोलीबारी जारी है। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एक बार फिर शुरू हुई गोलीबारी से सीमांतवासी डरे हुए हैं और उन्होंने अपने घरों को छोड़ बंकरों में शराण ले ली है।

इससे पहले रविवार रात भी पाकिस्तान ने जम्मू संभाग की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था । इस दौरान पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर के भीखाचक, ठाकुरपुरा, किंगड़ां दे कोठे और अभियाल डोगरा में मोर्टार दागने के साथ ही भारी गोलाबारी की थी। इसका भारतीय जवानों ने माकूल जवाब दिया था।
नसीब सैनी
Top News
भारी बर्फबारी और बरसात से कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से कटा
–बर्फबारी और बारिश के कारण उधमपुर और रामबन में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी बंद है


जम्मू,(नसीब सैनी)।
भारी बर्फबारी और बरसात की वजह से दूसरे दिन शुक्रवार को भी कश्मीर घाटी का सड़क और हवाई संर्पक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा। मौसम खराब होने की वजह से लगातार आठवें दिन शुक्रवार को भी हवाई सेवा बंद रही।

जवाहर टनल के दोनों ओर एक फुट बर्फ जम गई है। बर्फबारी और बारिश के कारण उधमपुर और रामबन में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी बंद है। मुगल रोड तथा श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी बंद हैं।

श्रीनगर के अतंरराष्ट्रीय राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। जवाहर टनल के दोनों ओर भारी बर्फबारी की वजह से वाहनों को काजीगुंड के आसपास रोक दिया गया है। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शेपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी बंद है। तमाम लिंक मार्ग भी बाधित हो गए हैं।
नसीब सैनी
Top News
घाटी में हालात सामान्य, प्रशासन के निर्णय के बाद होगी नेताओं की रिहाईः अमित शाह
—शाह सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।


नई दिल्ली, (नसीब सैनी)
केंद्र सरकार ने कहा है कि कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य है और प्रशासन के द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किए गए राजनीतिक दलों के नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जहां तक घाटी और स्थानीय जनता का सवाल है तो उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर घाटी में दंगे हो जाएंगे, किंतु ऐसा कुछ नही हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां तक कांग्रेस की स्थिति का सवाल है तो वह उसे सामान्य नहीं कर सकते।

शाह सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

गृहमंत्री ने राजनीतिक दलों के नेताओं की रिहाई के बारे में कहा कि सरकार को किसी को भी ज्यादा दिन हिरासत में रखने की मंशा नही है और ज्यों ही कश्मीर का प्रशासन निर्णय लेगा नेताओं की रिहाई हो जाएगी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस सरकारों के उलट मौजूदा सरकार स्थानीय प्रशासन के कामकाज में दखल नही देती है।
नसीब सैनी
-
Top News2 वर्ष पूर्व
आरकेटीसी और अशोक सेल्स के 10 ठिकानों में इनकम टैक्स की दबिश, मची अफरा-तफरी
-
Top News2 वर्ष पूर्व
पुलिस मुठभेड़ पर एसआईटी जांच की मांग पर यूपी सरकार ने दाखिल किया जवाब
-
लेख2 वर्ष पूर्व
राणा सांगा के समाधी स्थल की दुर्दशा
-
अन्य खबरें2 वर्ष पूर्व
भाजपा नेताओं ने दी मुनि तरुणसागर जी को श्रद्धांजलि
-
Top News2 वर्ष पूर्व
राम मंदिर, अनुच्छेद 370 और समान नागरिक संहिता मुद्दों पर राजनीति कब तक
-
लेख3 वर्ष पूर्व
कबीर दास और मूर्तिपूजा
-
लेख2 वर्ष पूर्व
योगदर्शन में पांच प्रकार के क्लेश अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष तथा अभिनिवेश।
-
Top News2 वर्ष पूर्व
एनसीसी, स्काउट गाइड व रेड क्रॉस के बच्चे मतदाताओं की कर रहे मदद