Top News
भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज
—इन नामों में से बन सकता है कैथल का नया जिलाध्यक्ष
—जनवरी 2020 में कैथल भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष


कैथल,(नसीब सैनी )
हरियाणा में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मौजूदा समय में सक्रिय मेंबरशीप अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में जिस भी कार्यकत्र्ता ने 25 से अधिक प्राइमरी सदस्य बनाए हैं, उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। ये सक्रिय सदस्य बूथ अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। इसके बाद बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अंत में जनवरी 2020 में मंडल अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस समय कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक गुर्जर को दी हुई है। अशोक गुर्जर की जगह कौन नया जिलाध्यक्ष होगा, इसको लेकर पार्टी में जिला स्तर पर लोङ्क्षबग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि संगठन की तरफ से भी नए जिलाध्यक्ष का नाम आ सकता है। अगर उस नाम पर मंडल अध्यक्ष सहमत नहीं हुए तो चुनाव होगा।

कैथल में भाजपा के कई नेता जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष से लेकर कई ऐसे वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष बनने के लिए ताल ठोंक रहे हैं, जिनकी प्रतिष्ठा जिला अध्यक्ष पद से भी ऊंची है। सत्तारुढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष का अपने आप में बड़ा रुतबा होता है। ऐसे में जिला अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अनेकों नेता मैदान में हैं। दिनोंदिन बढ़ रही लोङ्क्षबग को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार जिला अध्यक्ष नया मिलेगा। कहने को तो भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर भी एढ़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। लेकिन जातीय समीकरण व संगठन में कई नेताओं की नाराजगी उनकी राह में रोड़ा साबित हो रही है। गुर्जर समुदाय से एक बड़े नेता लीला राम इस समय कैथल से विधायक बन चुके हैं और पिछली बारी में भी गुर्जर समाज से जिला अध्यक्ष, चेयरमैन मार्कीट कमेटी, वाइस चेयरमैन जिला परिषद सहित तमाम पदों पर एक ही समाज से होने के कारण लोगों में नाराजगी थी। इस बार भाजपा संगठन जिला अध्यक्ष को बदलकर जातीय समीकरण साधने के प्रयास में है। साथ में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर से नाराज नेताओं को भी साध कर जिले में संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत है।

कलायत या कैथल हलके से हो सकता है नया जिलाध्यक्ष
अब तक भाजपा का जिलाध्यक्ष कैथल व पूंडरी हलके से ही चुनता आ रहा है। इस बार कलायत में भी कमल का फुल खिला है और विधायक कमलेश ढांडा को सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला है। कमलेश ढांडा भी चाहेंगे कि पार्टी का नया जिलाध्यक्ष कलायत हलके से हो। वहीं विधायक लीला राम भी प्रयास करेंगे कि पार्टी का नया जिलाध्यक्ष उनका विश्वासपात्र हो ताकि संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाया जाए।

इनमें से बन सकता है नया जिलाध्यक्ष
नए जिलाध्यक्ष बनने वालों में नरेश मित्तल, अजीत चहल, रविभूषण गर्ग, अरुण सर्राफ, पाला राम सैनी, संजय भारद्वाज, विकास तंवर क्योड़क, मुनीष कठवाड़ का नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है। उधर मौजूदा जिलाध्यक्ष अशोक भी दोबारा पारी खेलने के लिए ऐडी-चोठी का जोर लगा रहे हैं। अशोक गुर्जर के परिवार का एक सदस्य आर.एस.एस. में बड़े पद हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हीं के दम पर इनको दोबारा पारी मिल सकती है। अब देखना यह होगा कि आर.एस.एस. की चलती है या संगठन अबकी बार नए जातीय समीकरण के हिसाब से फैसला लेगा।
नसीब सैनी
Top News
ITBP सब इंस्पेक्टर के खाते से 2.59 लाख उड़ाए: हिमाचल से लौटते समय बस में चोरी हुआ ATM कार्ड और मोबाइल; एक चूक से पकड़ा गया बदमाश
सब इंस्पेक्टर हिमाचल के रहने वाले है और रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित आईटीबीपी के कैंप में तैनात है। रेवाड़ी बस स्टैंड चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


हरियाणा के रेवाड़ी में ITBP में तैनात सब इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन व ATM कार्ड चोरी कर उनके खाते से 2 लाख 59 हजार रुपए साफ कर दिए। सब इंस्पेक्टर हिमाचल के रहने वाले है और रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित आईटीबीपी के कैंप में तैनात है। रेवाड़ी बस स्टैंड चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल के अवैरी बैजनाथ निवासी रमेश चंद ITBP में रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित कैंप में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। रमेश चंद ने बताया कि कुछ समय पहले वह छुट्टी पर घर गए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वह ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए 28 दिसंबर को रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंचे थे। बस स्टैंड से जाटूसाना जाने के लिए बस में सवार होते समय किसी ने भीड़ में उनका एटीएम व मोबाइल चोरी कर लिया। उसके बाद मोबाइल व एटीएम के जरिए ही खाते से 259000 हजार रुपए निकाल लिए।
जांच करने पर आरोपी की पहचान जाटव मोहल्ला रामपुरा निवासी लोकेश पालिया के रूप में हुई। जिसमें 20200 रुपए अपने अकाउंट में ड्रांसफर किए जबकि एक लाख रुपए खाते से निकाले गए। बाकी लेनदेन पेटीएम से किया गया। पूरी जानकारी हासिल करने के बाद रमेश चंद ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लोकेश पालिया की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने लोकेश के घर दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला। बस स्टैंड चौकी पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Top News
पानीपत में रोका बाल विवाह: लड़का और लड़की दोनों थे नाबालिग, शपथ पत्र लेकर फिलहाल रोकी गई शादी
लड़का व लड़की दोनों के स्कूली दस्तावेजों की जांच की गई तो लड़की की उम्र 16 साल व लड़के की उम्र 19 साल पाई गई। दोनों ही अभी शादी के योग्य नहीं थे। परिवार वालों से शपथ पत्र लेकर फिलहाल इस शादी को रोक दिया गया है।


हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बाल विवाह रुकवाया है। अधिकारी ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को किया। लड़का व लड़की दोनों के स्कूली दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें लड़की की उम्र 16 साल व लड़के की उम्र 19 साल पाई गई। दोनों ही अभी शादी के योग्य नहीं थे। परिवार वालों से शपथ पत्र लेकर फिलहाल इस शादी को रोक दिया गया है। दोनों पक्षों से शपथ पत्र लेकर फिलहाल शादी पर रोक लगा दी है। वहीं 4 जनवरी को कोर्ट खुलने के बाद मामला कोट के संज्ञान में लाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के अनुसार
जानकारी देते हुए बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई की गांव नवादा पार में एक नाबालिग लड़की की शादी होनी है। सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां जाकर लड़की पक्ष से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लड़की के सभी दस्तावेज चेक किए गए। लड़की के स्कूल के दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि मार्च 2005 की मिली। यानी दस्तावेजों के आधार पर लड़की अभी महज 16 साल की थी। इसके बाद लड़के पक्ष को फोन पर बात कर अपने कार्यालय बुलाया। जहां लड़का पक्ष मौजूद हुआ और लड़के के दस्तावेजों को चेक किया गया, जिसमें लड़का भी नाबालिग पाया गया। लड़के की उम्र दस्तावेजों के आधार पर 19 साल थी।
इन कारणों से हो रही थी बाल विवाह
लड़की के पिता ने बताया कि वह पेशे से श्रमिक हैं। यह अपनी बेटी की शादी गरीबी और अज्ञानता के चलते कर रहे थे। साथ ही वह खुद हार्ट पेशेंट है, उनकी तमन्ना थी कि उनके जीते जी उनकी बेटी की शादी हो जाए। वही लड़के पक्ष से लड़के का कहना है कि उसकी चार बड़ी बहने हैं, जो कि चारों विवाहित हैं। तीन भाई व एक छोटी बहन है। अब घर में कोई रोटी बनाने वाला नहीं था, क्योंकि मां की तबीयत सही नहीं रहती है। इसी के चलते वह शादी कर रहा था।
Top News
बालिग हूं, मेरी मर्जी जहां जाऊं: थाने में युवक संग जाने को अड़ी 19 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले गई थी साथ
युवती ने पुलिस से साफ कह दिया कि वह युवक के साथ ही जाएगी। पुलिस और परिजनों के सामझाने पर वह नहीं मानी। छात्रा ने परिजनों की सब दलीलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मैं बालिग हूं, मेरी मर्जी जहां जाऊं।


हरियाणा के रोहतक के जिले में कॉलेज से दो दिन पहले एक युवक संग गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि युवती ने पुलिस से साफ कह दिया कि वह युवक के साथ ही जाएगी। पुलिस और परिजनों के सामझाने पर वह नहीं मानी। छात्रा ने परिजनों की सब दलीलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मैं बालिग हूं, मेरी मर्जी जहां जाऊं।
कॉलेज गई थी प्रवेश पत्र लेने
लाखन माजरा थाना क्षेत्र के एक गांव से छात्रा मंगलवार सुबह कॉलेज के लिए यह कहकर निकली थी कि आगामी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने जा रही हूं। उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोज खबर की।रातभर छात्रा की खोज-खबर करने के बाद बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता ने थाना लाखन माजरा में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा व युवक को वीरवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाना लाया गया। यहां छात्रा ने युवक संग जाने की रट लगा दी।
कोर्ट में होंगे पेश
मामले में थाना लाखन माजरा एसएचओ अब्दुल्ला खान का कहना है कि छात्रा बालिग है। छात्रा व युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां उनके बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक व छात्रा को कोर्ट ले जाने की तैयारी की जा रही है।
-
Top News4 वर्ष पूर्व
आरकेटीसी और अशोक सेल्स के 10 ठिकानों में इनकम टैक्स की दबिश, मची अफरा-तफरी
-
लेख4 वर्ष पूर्व
राणा सांगा के समाधी स्थल की दुर्दशा
-
लेख4 वर्ष पूर्व
योगदर्शन में पांच प्रकार के क्लेश अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष तथा अभिनिवेश।
-
लेख5 वर्ष पूर्व
कबीर दास और मूर्तिपूजा
-
Top News4 वर्ष पूर्व
पुलिस मुठभेड़ पर एसआईटी जांच की मांग पर यूपी सरकार ने दाखिल किया जवाब
-
Top News5 वर्ष पूर्व
सगाई के बाद शादी तोड़ने पर दूल्हा समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज
-
लेख4 वर्ष पूर्व
हिन्दू हाथ में इस्लाम की तलवार…..
-
अन्य खबरें4 वर्ष पूर्व
भाजपा नेताओं ने दी मुनि तरुणसागर जी को श्रद्धांजलि